ALMORA NEWS

Big breaking :-उत्तराखंड का लाल शहीद, 25 दिन पहले ही लौटा था ड्यूटी पर

NewsHeight-App

 

अल्मोड़ाः सोमेश्वर तहसील के चनौदा, बूंगा निवासी कमल सिंह भाकुनी मणिपुर में शहीद हो गए। उन्हें संदिग्ध हालात में गोली लगी थी। उनका पार्थिव शरीर बुधवार को उनके गांव पहुंचेगा। घटना की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मणिपुर में तैनात 16 कुमाऊं रेजीमेंट के सैनिक कमल सिंह भाकुनी (24) को ड्यूटी के दौरान संदिग्ध हालात में गोली लग गई। इस घटना में वह शहीद हो गए। वह चार वर्ष पूर्व सेना में भर्ती हुए थे।

बताया जा रहा है कि कमल 25 दिन पहले ही अवकाश के बाद ड्यूटी पर लौटे थे। शहीद के पिता चंदन सिंह भाकुनी गांव में ही खेती-बाड़ी करते हैं जबकि माता दीपा भाकुनी गृहणी हैं। उनका बड़ा भाई प्रदीप भाकुनी भी सेना में है।

ग्राम प्रधान रमेश भाकुनी ने बताया की कमल की शहीद होने की खबर मिली हैं। बताया कि उनका पार्थिव शरीर बुधवार यानी आज पहुंचेगा। गोली कैसे लगी, इसकी स्पष्ट जानकारी किसी को नहीं है। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Swati Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top