National news

Big breaking :-LIVE CBSE Result 2023 Updates: सीबीएसई का 12वीं का रिजल्ट हुआ जारी

LIVE CBSE Result 2023 Updates: नवोदय विद्यालय सबसे आगे। लड़कियां आगे। कोई टॉपर नहीं। 87.33 फीसदी पास। सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2023 आज, 12 मई को घोषित किया गया। रिजल्ट लिंक, results.cbse.nic.in पर एक्टिव है। मार्कशीट डाउनलोड, results.digilocker.gov.in से।

 

 

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से सीनियर सेकेंड्री (कक्षा 12) की परीक्षाओं के लिए पंजीकृत 21 लाख से अधिक स्टूडेंट्स का सीबीएसई रिजल्ट 2023 का इंतजार समाप्त हो गया है। सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2023 की घोषणा आज, 12 मई को सुबह 11 बजे कर दी गई है।

 

 

 

इसके बाद बोर्ड द्वारा स्टूडेंट्स के सीबीएसई रिजल्ट 2023 चेक करने के लिए लिंक को आधिकारिक वेबसाइट, cbse.gov.in के साथ-साथ रिजल्ट पोर्टल, cbseresults.nic.in पर एक्टिव कर दिया गया है। वहीं, बोर्ड ने सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2023 को दोपहर 2 बजे घोषित करने की जानकारी आधिकारिक तौर पर साझा की है।

 

सीबीएसई बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2023 में इस साल त्रिवेंद्रम रीजन सबसे आगे रहा। इस रीजन के 99.91 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं। वहीं, इसके बाद 98.64 फीसदी के साथ बेंगलूरू रीजन दूसरे स्थान पर रहा और 97.40 फीसदी के साथ चेन्नई रीजन तीसरे स्थान पर रहा। रीजन के अनुसार सफलता का प्रतिशत निम्नलिखित हैं:-

त्रिवेंद्रम – 99.91 फीसदीबेंगलूरू- 98.64 फीसदीचेन्नई – 97.40 फीसदीदिल्ली वेस्ट – 93.24 फीसदीचंडीगढ़ – 91.84 फीसदीदिल्ली ईस्ट – 91.5 फीसदीअजमेर – 89.27 फीसदीपुणे – 87.28 फीसदीपंचकूला – 86.93 फीसदीपटना  – 85.47 फीसदी

 

  • रिजल्ट लिंक, results.cbse.nic.in पर एक्टिव
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top