UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-पूर्व सैनिकों को फिर मिलेगी नौकरी, कुमाऊँ और नागा रेजिमेंट ने निकाली भर्ती

 

पूर्व सैनिकों को फिर मिलेगी नौकरी, कुमाऊँ और नागा रेजिमेंट ने निकाली भर्ती

उत्तराखण्ड के युवा एक बार फौज में भर्ती होने के बाद जीवनभर जवान ही कहलाते हैं। उत्तराखण्ड का हर युवा जीवनभर भारत माता की सेवा में तत्पर रहना चाहता है। यही कारण है कि यहां के जवानों के दिल से कभी भी देशभक्ति को अलग नहीं किया जा सकता है। वर्दी के लिए हर साल लाखों युवा सेना के लिए तैयारी करते हैं। साथ ही हजारों जवान सेना से सेवानिवृत्त होकर घर लौटते हैं। सेवानिवृत्त हो चुके सभी जवानों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सेवानिवृत्त जवानों के लिए डीएससी की भर्ती आयोजित की जा रही है।11 जून को होगी भर्ती

 

 

 

 

कुमाऊं और नागा रेजिमेंट केंद्र के भर्ती कार्यालय द्वारा जारी विज्ञप्ति में इस भर्ती की जानकारी दी गई है। इस विज्ञप्ति के अनुसार 11 जून को केंद्र में पूर्व सैनिकों की डीएससी की भर्ती आयोजित होगी। इस भर्ती के लिए राजिमेंट द्वारा कुछ आवश्यक मानदंड तैयार किए गए हैं। इसके अंतर्गत सिपाही जनरल ड्यूटी भर्ती में 30 जून 2022 से 31 मई 2024 तक सेवानिवृत्त हुए व 46 साल से कम उम्र के पूर्व सैनिक ही योग्य माने जाएंगे। सिपाही जनरल ड्यूटी के लिए भर्ती होने वाले जवानों की अवधि दो साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। साथ ही 31 जून 2019 से 30 मई 2024 तक सेवानिवृत्त हुए पूर्व सैनिक सिपाही क्लर्क के लिए इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। इन जवानों की सेवानिवृति की अवधि पांच साल से कम तय की गई हैभर्ती की प्रक्रिया

 

 

 

भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत 10 जून को प्रात: 8:00 बजे से अभ्यर्थियों की जांच होगी। इसके बाद 11 जून को प्रात: 5:30 बजे प्रारंभिक स्क्रीनिंग और शारीरिक मापदंड परीक्षा होगी। भर्ती के लिए पूर्व सैनिकों की आयु 48 साल से कम और मेडिकल कैटेगरी शेप-वन होना अनिवार्य है। इसके अलावा भर्ती के लिए आने वाले सभी पूर्व सैनिकों को डिस्चार्ज बुक, एक्स टीए पर्सनेल, एजीआई एक्सटेंडेड इंश्योरेंस प्रमाण पत्र, एटीसी प्रमाण पत्र और शैक्षिक प्रमाणपत्रों की मूल प्रतियों के साथ पासपोर्ट साइज की 16 रंगीन फोटो अपने साथ लानी होंगी

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Swati Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top