UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-जन्मदिन की पार्टी में केक खाना पड़ा भारी, चार लोगों की तबीयत बिगड़ी, एक की हालत गंभीर

NewsHeight-App

Dehradun: जन्मदिन की पार्टी में केक खाना पड़ा भारी, चार लोगों की तबीयत बिगड़ी, एक की हालत गंभीरवरुण राठी का जन्मदिन था। उन्होंने घर पर कुछ दोस्तों को बुलाया था। पटेलनगर की एक नामी मिठाई की दुकान से केक मंगाकर कटा गया और सभी लोगों को बांटा गया।

 

 

 

कुछ ही मिनट में जन्मदिन की खुशियां काफूर हो गईं।पटियाला में अपने जन्मदिन पर केक खाने से 10 साल की मासूम की मौत का मामला अभी ठंडा नहीं पड़ा था कि देहरादून में भी एक व्यक्ति की अपने जन्मदिन पर केक खाने से तबीयत बिगड़ गई। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जानकारी के अनुसार प्रेमनगर निवासी वरुण राठी का जन्मदिन था। उन्होंने घर पर कुछ दोस्तों को बुलाया था। पटेलनगर की एक नामी मिठाई की दुकान से केक मंगाकर कटा गया और सभी लोगों को बांटा गया। कुछ ही मिनट में जन्मदिन की खुशियां काफूर हो गईं। केक खाने के पांच मिनट बाद ही वरुण और तीन अन्य लोगों को उल्टियां होने लगीं। इनमें से वरुण राठी की तबीयत काफी बिगड़ गई।

 

 

उन्हें उल्टियां के साथ ही पेट में तेज दर्द होने लगा। आनन फानन में परिवार के लोग उन्हें प्रेमनगर के सरकारी अस्पताल में ले गए। वहां उनका मेडिकल कराया गया, जिसमें इन्फेक्शन की पुष्टि हुई। उधर, यह सूचना मिलने के बाद कुछ लोग पटेलनगर स्थिति दुकान पर पहुंचे और हंगामा किया।

 

 

लोगों ने खाद्य सुरक्षा विभाग को भी सूचना दी हैपुलिस ने भी दुकान पहुंचकर जानकारी हासिल की। वरुण राठी की पत्नी सोनिया राठौर ने बताया कि दुकानदार ने फफूंदी लगा हुआ केक दे दिया था। उसी को खाने से उनके पति की हालत खराब हो गई है। खबर लिखे जाने तक वरुण अस्पताल में ही भर्ती थे। बता दें कि इससे पहले पंजाब के पटियाला में अपने जन्मदिन पर खराब केक खाने से ही एक दस साल की मासूम की मौत हो गई थी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Swati Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top