Ad
उत्तराखंड

Big breaking :-UKPSC ने दी बड़ी खुशखबरी, मई महीने में होगी ये प्रतियोगी परीक्षाएं, इन परीक्षाओं का आएगा रिजल्ट

NewsHeight-App

उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ० राकेश कुमार द्वारा आज दिनांक 01 मई, 2023 को आयोग द्वारा जारी वार्षिक परीक्षा कलेण्डर की समीक्षा की गई तथा विस्तृत विचार-विमर्श के उपरान्त कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये, जिनके सम्बन्ध में डॉ० कुमार द्वारा अवगत कराया गया कि

विभिन्न विभागों के अन्तर्गत कनिष्ठ सहायक परीक्षा- 2022 का परीक्षा परिणाम इसी माह मई, 2023 के प्रथम सप्ताह में घोषित किया जाएगा।

वन विभाग के अन्तर्गत वन आरक्षी परीक्षा- 2022 का परीक्षा परिणाम इसी माह मई, 2023 के द्वितीय

सप्ताह में घोषित किया जाएगा।

3. पुलिस विभाग के अन्तर्गत पुलिस आरक्षी / पी.ए.सी. / आई.आर.सी. / अग्निशामक परीक्षा- 2022 का अंतिम चयन परिणाम इसी माह मई, 2023 के तृतीय सप्ताह में घोषित किया जाएगा।

4. परिवहन विभाग के अन्तर्गत सम्भागीय निरीक्षक (प्राविधिक) प्रारम्भिक परीक्षा 2022 का परीक्षा परिणाम

इसी माह मई, 2023 के तृतीय सप्ताह में घोषित किया जाएगा। राजस्व विभाग के अन्तर्गत राजस्व उप निरीक्षक (पटवारी / लेखपाल) परीक्षा – 2022 का अंतिम चयन 5.

परिणाम इसी माह मई, 2023 के अंतिम सप्ताह में घोषित किया जाएगा।

उत्तराखण्ड न्यायिक सेवा (सिविल जज) प्रारम्भिक परीक्षा – 2023 जो कि दिनांक 30 अप्रैल 2023 को

राज्य के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच सफलतापूर्वक आयोजित की गई है, उक्त परीक्षा

का परिणाम भी माह मई, 2023 के अंतिम सप्ताह में ही घोषित किया जाना सुनिश्चित किया जा रहा है।

7. उत्तराखण्ड अवर अधीनस्थ (लोअर पी०सी०एस० ) मुख्य परीक्षा 2022 का परिणाम माह मई, 2023 के तृतीय सप्ताह में ही घोषित किया जाना सुनिश्चित किया जा रहा है।

8. इसी प्रकार बन्दी रक्षक परीक्षा – 2022 का शारीरिक मापदण्ड एवं दक्षता परीक्षा दिनांक 17 अप्रैल, 2023 से 17 मई, 2023 तक सम्पन्न कराई जा रही है, जिसका परीक्षा परिणाम माह जून, 2023 में घोषित किया जाना निर्धारित कर दिया गया है।

9. उत्तराखण्ड सिविल सेवा मुख्य परीक्षा- 2022 का मूल्यांकन कार्य गतिमान है।

10. सहायक कुलसचिव मुख्य परीक्षा – 2022 की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है।

11. दिनांक 07 मई, 2023 को सहायक लेखाकार परीक्षा- 2022 का आयोजन किये जाने हेतु द्रुतगति से कार्यवाही की जा रही है तथा परीक्षा परिणाम माह जून 2023 के प्रथम सप्ताह मे प्रस्तावित है।

आयोग के अध्यक्ष डॉ० कुमार द्वारा अभ्यर्थियों को अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए आश्वस्त किया गया है। कि आयोग उनके हितों को सदैव प्राथमिकता देता रहेगा तथा परीक्षा की शुचिता को अक्षुण्ण रखा जाएगा। इसलिए अभ्यर्थी पूरे मनोयोग से आगामी परीक्षाओं की तैयारी करें।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Swati Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top