Ad
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-कांग्रेस अध्यक्ष  करन माहरा ने भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत पर साधा बड़ा निशाना

 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  करन माहरा ने भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताये जाने पर कड़ी आपत्ति दर्ज करते हुए इसे भाजपा नेताओं की विक्षिप्त मानसिकता करार दिया है।

 

 

 

करन माहरा ने कहा कि त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने पूरी भाजपा के मन की बात बाहर निकाली है, दरसल भाजपा तथा उससे जुडे संगठन आजादी की लड़ाई में अंग्रेजों के साथ खड़े थे तथा अंग्रेज जाते हुए उन्हें मुखबिरी की ऐबज में एक मंत्र देकर गये कि भारत देश में केवल लोगों को भ्रमित करने तथा धर्म के नाम पर लडा कर बांटों और राज करो की नीति पर चल कर ही सत्ता में बने रहा जा सकता है।

 

 

 

 

आज देश संविधान, कानून से नहीं केवल सत्ता का दुरूपयोग कर चलाया जा रहा है। देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले महापुरूषों का अपमान ही भाजपा का उद्देश्य रह गया है तथा जिन्होंने आजादी की लड़ाई में अग्रेजों का साथ दिया उनको महिमा मंडित किया जा रहा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 न्यूज़ हाइट के समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 न्यूज़ हाइट से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 न्यूज़ हाइट के फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 गूगल न्यूज़ ऐप पर फॉलो करें


अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारी इन वैबसाइट्स से भी जुड़ें -

👉 www.thetruefact.com

👉 www.thekhabarnamaindia.com

👉 www.gairsainlive.com

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top