UDHAMSINGH NAGAR NEWS

Big breaking :- राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का प्रतिनिधि मंडल मिला मुख्य सचिव से, कर्मचारियों के हितों को लेकर इन मुद्दों पर की बात

 

देहरादून दिनांक 15.01.2024 राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तराखण्ड के प्रदेश अध्यक्ष  अरूण पाण्डे प्रदेश महामंत्री श्री शक्ति प्रसाद भट्ट द्वारा  बताया गया कि आज उनके द्वारा मुख्य सचिव उत्तराखण्ड शासन से मिलकर उन्हें परिषद का मांग पत्र सौंपते हुए मांग की कि मांग पत्र में अंकित बिन्दुओं पर चर्चा हेतु मुख्य सचिव महोदय की अध्यक्षता में परिषद के साथ एक बैठक का आयोजन किया जाय।

 

 

 

नेताद्वय ने बताया कि आज मुख्य सचिव महोदय से हुई वार्ता में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि शासन स्तर पर चल रहे लगातार सम्बाद एवं बैठकों के माध्यम से विभिन्न समस्याओं का निराकरण हुआ है अथवा प्रक्रिया गतिमान है। किन्तु परिषद का विशेष जोर 10, 16 एवं 26 वर्ष की सेवा पर पदोन्नत वेतनमान अनुमन्य किये जाने की व्यवस्था को जिसे 01.01.20217 से समाप्त कर दिया गया है को पुनः अनुमन्य किये जाने को लेकर है। इस सम्बन्ध में मुख्य सचिव महोदय का विशेष ध्यान आर्किषित करते हुए यह भी अवगत कराया गया कि इस सम्बन्ध में समस्त आंकडे वित्त विभाग के पास एकत्र हैं, जिस पर मुख्य सचिव महोदय द्वारा वित्त विभाग से शीघ्र ही चर्चा कर परिषद के साथ बैठक करने का आश्वासन देते हुए समस्या के निराकरण हेतु आश्वस्त किया गया।

 

 

 

 

1. ए0सी0पी0 के अन्तर्गत 10, 16 एंव 26 वर्ष की सेवा पर पदोन्नत वेतनमान दिये जाने हेतु विभिन्न विभागों में तीन पदोन्नति न प्राप्त कर सकने वाले कार्मिकों का संवर्गवार आंकडा वित विभाग के पास एकत्र हो चुका है। तद्नुसार उक्त सुविधा को पूर्व की भॉति बहाल किया जाय।
2. वेतन समिति के सम्मुख विभिन्न संवर्गों की वेतन विंसगति दूर किये जाने हेतु मजबूत पैरवी की गयी साथ ही दिनंाक 12.8.2022 की वार्ता में वेतन समिति की रिपोर्ट को सार्वजनिक किया जाय।

 

 

 

3. गोल्डन कार्ड के अन्तर्गत ओ0पी0डी0 में जनऔषधि केन्द्रों से कैशलैश दवा एंव सुपर स्पेश्लिस्ट पंजीकृत चिकित्सालयों में कैशलैश जांच किया जाय।
4. विभिन्न विभागीय सघों द्वारा की गयी मांग पर विभिन्न घटक संघों की शासनस्तर पर वार्ता अयोजित की जाय । साथ ही जनपद, मण्डल एवं शासन के स्तर पर कार्मिक संगठनों के साथ बैठक हेतु कार्मिक सचिव द्वारा जारी किये गये निर्देश के अनुसार बैठकें आयोजित की जाय।
5. राजकीय कार्य हेतु यात्रा में भारत सरकार की भांति 5400 ग्रेड पे प्राप्त कर रहे कार्मिकों को हवाई यात्रा की सुविधा अनुमन्य की जाय। साथ ही यात्रा अवकाश सुविधा (एल0टी0सी0) में अधिकतम 15 दिन अथवा वास्तविक यात्रा के आधार पर अवकाश की व्यवस्था की जाय।
6. वाहन भत्ता प्रतिमाह 1200 रू0 से बढाकर 2500 रू0 किया जाय तथा विभिन्न विभागों में वाहन भत्ते हेतु विभागाध्यक्ष के स्तर से अनुमन्यता का निर्णय किया जाय।
7. विभिन्न विभागों में पदोन्नति सेवा नियमावली एंव पुर्नगठन हेतु मुख्य सचिव के स्तर पर बैठक आयोजित की जाय।
8. समस्त निगम/निकाय/विश्वविद्यालय/महाविद्यालय/अशासकीय विद्यालय सहित अन्य समान प्रकृति के कार्मिको को राज्य कर्मियों की भांति समस्त सुविधाएं अनुमन्य करने का निर्णय शासन स्तर पर किया जाय।
9. समस्त वर्दीधारियों को पुलिस कर्मियो ंकी भांति सुविधाए अनुमन्य किये जाने की मांग पर शासन स्तर पर कार्यवाही लम्बित है। कृपया मांग पूर्ण करायी जाय।
10. एन0पी0एस0 के स्थान पर अन्य राज्यो यथा झारखण्ड, छतीसगढ व राजस्थान की भांति पुरानी पेशन व्यवस्था लागू की जाय।
11. विभिन्न विभागों में एकलपदों की पदोन्नति हेतु ढॉचा पुनर्गठन किया जाय।
12. आउटसोर्सिंग के माध्यम से कार्यरत कार्मिकों की सेवा बरकरार रखने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया जाय।
13. राजधानी के विभागीय निदेशालयों एवं आयुक्त कार्योलयों में भी सचिवालय की भॉति 05 दिवसीय कार्यालय दिवस लागू किया जाय।
14. दिनांक 30 जून एवं 31 दिसम्बर को सेवा निवृत्त होने वाले कार्मिकों को वेतनवृद्वि का लाभ दिया जाय।

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top