DEHRADUN NEWS

Big breaking :-यहाँ यूटिलिटी गहरी खाई में गिरी, दो की मौके पर मौत

उत्तराखंड में लगातार हो रही दुर्घटनाएं चिंता का सबब बन गई हैं आए दिन सड़क दुर्घटनाओं में कई लोग अपनी जान गंवा रहे हैं।

 

प्रदेशभर से हर रोज दुर्घटनाओं की खबरें सामने आ रही हैं। वहीं सुबह सुबह चकराता से विकासनगर के लिए जा रही एक यूटिलिटी गहरी खाई में गिर गई। जिसमें तीन लोग सवार थे। दो की मौके पर मौत हो गई। यूटिलिटी श्म्भर क्वानू गांव से सुबह सात बजे विकासनगर के लिए चली थी। तभी रास्‍ते में यह हादसा हो गया। यूटिलिटी खाई में पलटकर टोंस नदी में जा गिरी।

 

जानकारी के मुताबिक यूटिलिटी में एक महिला सहित एक ही परिवार से तीन लोग सवार थे। जिनमें दो की मौके पर मौत हो गई।

 

 

ग्रामीणों की मदद से घायल महिला को खाई से निकालकर निजी वाहन से उपचार के लिए विकास नगर भिजवाया गया। मृतकों में पूरण सिंह पुत्र बरदावर सिंह 48 साल निवासी मैलोत क्वानू चकराता और मनोज पुत्र राजेंद्र सिंह 27 साल निवासी मैलोत क्वानू शामिल हैं। घायल महिला की पहचान सामो देवी पत्नी पूरण सिंह 42 साल के रूप में हुई है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top